कोर्ट के आदेश पर 17 से अधिक लोगों पर मुकदमा
संभल, जून 2 -- थाना क्षेत्र के रिबाड़ा गांव में बच्चों के मामूली विवाद से शुरू हुआ खूनी संघर्ष अब नया मोड़ ले चुका है। घटना के लगभग 15 दिन बाद न्यायालय के हस्तक्षेप पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के नौ नामजद समेत आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला, बलवा और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 13 मई को गांव में आई एक बारात के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते दो परिवारों के बीच हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया था। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे, जिनका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी कराया था। घटना के अगले दिन एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने साबिर समेत आठ लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.