बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बलवा व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में सदाराम निवासी मिश्रौली थाना परसरामपुर ने बताया कि पुरानी रंजिश में उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को विपक्षियों ने एकराय होकर मारापीटा। इस मामले में पुलिस ने राम अदालत, भानमती, अंगद, सीमा, इन्द्रपाल, पतरका, रोशनी, सरिता, अर्चना निवासी मिश्रौली, पंचम निवासी बेदियापुर थाना परसरामपुर तथा बंगाली निवासी बिहार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...