कोर्ट के आदेश पर हटाया गया नल, रात में दोनों पक्षों में झगड़ा
शाहजहांपुर, जून 26 -- तिलहर। नल हटाने को लेकर कई वर्षों से चल रहे विवाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश पर नल हटवा कर ग्राम पंचायत की सपुर्दगी में दे दिया। नल हट जाने से नाराज ग्रामीण ने रात में जमकर हंगामा काटा। कपसेड़ा गांव में शिव रतन गुप्ता के घर के पास लगभग 12 वर्ष पुराना नल लगा हुआ था। नल काफी समय से खराब पड़ा था। इसको हटवाने के लिए शिवरतन गुप्ता ने प्रधान से कहा तो पड़ोस में रहने वाले नरवीर सिंह यादव ने इसका विरोध किया और नल नहीं हटने दिया। विवाद काफी हुआ तो शिव रतन गुप्ता कोर्ट की शरण में चले गए। यह भी पढ़ें- हरियावां में नाली विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष कोर्ट के आदेश के अनुसार लेखपाल अतुल चौधरी ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नल को उखड़वाकर ग्राम पंचायत में जमा करा दिया।इसकी रंजिश को लेकर रात में शिव रतन गुप्ता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.