कोर्ट के आदेश पर हजारों लीटर शराव की नष्ट
झांसी, अप्रैल 23 -- झांसी। गरौठा कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस-प्रशासन की टीम ने बरसों से जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट कर दिया है। कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। गरौठा में एसीजेएम न्यायालय के 6 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना गरौठा में साल 2022 से 2025 तक आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 129 मामलों में बरामद कच्ची और देशी अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इससे पहले नियत स्थान पर जेसीबी से गड्डा खोदा गया। इसके बाद शराब को उसने नष्ट कर मिट्टी से बंद किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष पाण्डेय, नायब तहसीलदार राधा पालीवाल, आबकारी निरीक्षक हर्ष बाबू यादव और प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.