मोतिहारी, दिसम्बर 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिला लोक शिकायत निवारण कोर्ट के आदेश पर दो अलग मामलों में सेवांत लाभ व पारिश्रमिक का भुगतान किया गया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार भारती ने बताया कि दोनों का भुगतान कोर्ट में किया गया। अरेराज के एसीभी सुमन कुमारी की शिकायत थी कि सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित गणना में किये गये कार्य का पारिश्रमिक भुगतान अरेराज प्रखण्ड की ओर से नहीं किया गया। आवेदन के आलोक में उप विकास आयुक्त को लोक प्राधिकार नामित करते हुए नोटिस की। नोटिस के बाद कई तारीख पर सुनवाई की गयी। सुनवाई के बाद 18,000 रुपये भुगतान किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरेराज ने सुनवाई की तिथि 08 दिसम्बर को न्यायलय में परिवादनी को भुगतान से संबंधित चेक हस्तगत कराया गया। सेवांत लाभ का किया गया भुगतान : छतौनी थाना क्षेत्र के सुभ...