गंगापार, फरवरी 6 -- थाना क्षेत्र के फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर निवासिनी राजकली पत्नी राम अवध का आरोप है कि पांच जुलाई को गांव के ही चंद्रजीत, इंद्रजीत और दूधनाथ उसकी पशुशाला और चरही को तोड़कर अवैध निर्माण करने लगे। जिसको पुलिस ने एसडीएम फूलपुर के आदेश पर आकर रुकवा दिया था। लेकिन पुलिस के जाने के बाद सभी लोग घर में घुस आए और हत्या करने की कोशिश करने लगे। बचाव करने के लिए मेरे पति राम अवध और मेरा बेटा गुलाब सिंह आए तो उनको भी लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। उसी दिन बहरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। राजकली ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि विपक्षी मेरे इकलौते बेटे की हत्या करना चाहते हैं और पुलिस मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले में रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.