गोपालगंज, अप्रैल 9 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के हुस्सेपुर में एक वृद्ध महिला की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान और नकदी लूट लिए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर साढ़े चार माह बाद सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता उर्मिला देवी ने कहा है कि गत 21 नवंबर 2025 को जब उनका बेटा खाना खाने घर गया था। तभी गांव के ही सभी सात आरोपी पहुंचे और दुकान का ताला तोड़ कर उसमें 20 हजार रुपए नगद सहित लाखों के सामान ट्रैक्टर पर लाद लेकर चले गए। उसका कहना है कि विवादित जमीन पर कोर्ट का स्टे होने के बावजूद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गांव के मनोज साह, ओमप्रकाश साह समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...