गोंडा, अप्रैल 9 -- खोरहंसा, संवाददाता। सदर तहसील के खोरहंसा कस्बे में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने एक पुराने मदरसे के साथ ही कुछ दुकानों पर प्रशासन की जेसीबी चली। लगभग दो तीन घंटे तक दो जेसीबी अतिक्रमण को ध्वस्त करने में जुटी रहीं। इस दौरान प्रशासनिक अमले के साथ ही कई थानों की पुलिस भी मुस्तैद रही। मदरसे के साथ ही कई दुकानों को भी जमींदोज किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 12 हजार स्क्वायर फिट ग्राम समाज की भूमि पर मदरसा, तीन दुकान और एक मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि खोरहंसा में सरकारी भूमि पर तीन दुकानें अवैध रूप से बनी थी। सदर तहसीलदार की अदालत ने ग्राम समाज की भूमि पर बने मदरसे, दुकानों और मकान को हटाने का आदेश दिया था। गुरुवार को एसडीएम सदर अशोक गुप्ता, सीओ सिटी आनंद कुमार राय और सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.