दुमका, मई 25 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। रानेश्वर थाना क्षेत्र के पड़िहारपुर गांव में सोमवार को एक विवाहिता महिला को पति के घर पर दखल दियानी की कार्रवाई की गई है। न्यायालय के आदेश पर रानेश्वर पुकिस यह कार्रवाई की है। ग्राम प्रधान एवं मुखिया के उपस्थिति में बकायदा वीडियो ग्राफी के साथ महिला को पति के घर मे प्रवेश कराई गई है। साथ विवाहिता सभी सामान के साथ पति के घर मे वापसी कर ली है। विवाहिता को काफी दिनों पहले पति एवं सास ससुर मिलकर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मामला काफी दिनों तक न्यायालय में चलता रहा। और अंतत महिला को पति के घर मे स्थापित करने की आदेश कोर्ट से निर्गत की गई। न्यायालय के आदेश पर रानेश्वर पुकिस महिला को संतान के साथ पति के घर दखल दियानी की कार्रवाई की है। अब तक महिला अपने पिता के घर रह रही थी। इधर थाना प्रभारी ...