लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने तथा लम्बे समय से फरार रहने के कारण आरोपी के घर रविवार को सेन्हा पुलिस के द्वारा कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए इश्तेहार चिपकाया। झखरा ग्राम निवासी मंगलेश्वर उरांव के पुत्र कार्तिक उरांव के घर पर न्यायालय के आदेश पर एसआई दयानन्द सरस्वती द्वारा न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को चिपका कर न्यायालय में उपस्थित हो अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। एसआई दयानन्द सरस्वती ने बताया कि जीआर संख्या 348/22 तथा लोहरदगा थाना कांड संख्या 23/22 के अभियुक्त कार्तिक उरांव द्वारा न्यायालय के आदेश का अवहेलना कर लम्बे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर पर चिपका कर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिया गया। आरोपी अभियुक्त कार्तिक के विरुद्ध लोहरदगा थाना ...