बांदा, जून 27 -- बांदा। गिरवां थाने के शिवहद गांव निवासी युवक ढाई माह पहले बाइक से घर लौट रहा था। खुरहंड के पास बाइक खड़ी की और लघुशंका करने लगा। तभी बांदा की तरफ से आ रही रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। पत्नी ने थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। ढाई माह बाद कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शिवहद गांव निवासी मृतक शैलेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी आंचल ने बताया कि एक मार्च को उसके 28 वर्षीय पति रात में दस बजे परिचित की बाइक में बांदा से गांव आ रहे थे। खुरहंड रोड में शिव ढाबा के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। यह भी पढ़ें- साढ़े तीन माह बाद एसएसपी के आदेश पर मुकदमा पति शैलेंद्र बाइक के पास खड़ा था। बांदा की तरफ से तेज गति से आई रोडवेज बस कुचलते हुई निकल गई। मेडिकल कालेज में मौत हो गई। आंचल ने थाने में तहरीर दी,...