कोर्ट के आदेश पर राय कंपनी चौक की 9 दुकानें खाली कराईं
देवघर, अप्रैल 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राय कंपनी चौक स्थित कई दुकानों को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए खाली करा दी गई । यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम ने नगर थाना की पुलिस के सहयोग से कराई है। टीम मौके पर पहुंचकर नौ दुकानों को खाली करा दिया। जानकारी के अनुसार संबंधित दुकानों के मालिकों द्वारा सिविल कोर्ट में एग्जीक्यूशन केस दायर किया गया था। कोर्ट में लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद न्यायालय ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए दुकानों का कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए दुकानों को खाली कराया। अपीलकर्ता पक्ष ने बताया कि कई वर्ष पूर्व जिला प्रशासन (डीसी) द्वारा इन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसी नीलामी में उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.