कोर्ट के आदेश पर युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराईं। जिसमे कहा गया कि वह अपनी पुत्री के साथ 28 फरवरी 2026 को गजरौला क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में आया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी पुत्री को वहीं छोड़कर चला गया। एक मार्च को उसके रिश्तेदार ने बताया कि उसकी पुत्री कहीं चली गई है। तलाश करने पर पता चला कि उसकी पुत्री को गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम नटुरा थाना बंडा जिला शाहजहांपुर ले गया है। ज बवह आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसके पिता सुरजीत सिंह और छोटा पुत्र जोवन सिंह विवाद पर अमादा हो गए और धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- युवती को बहला फुसलाकर भगाया, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.