शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- रोजा। कोर्ट के आदेश पर रोजा पुलिस ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले लाल सिंह की मौत के मामले में उसकी पत्नी अनीता और राजवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता सेवाराम ने दोनों पर बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को मुकरमपुर निवासी लाल सिंह पुत्र सेवाराम (45) की घर में फांसी लगाने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद सेवाराम लगातार बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सेवाराम ने आरोप लगाया कि लाल सिंह की पत्नी अनीता के राजवीर से अवैध संबंध थे और जमीन को लेकर भी दोनों की गतिविधियां संदिग्ध थीं। आरोप है कि दो...