कौशाम्बी, जनवरी 19 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के जमाल रोड निवासी टोबू उर्फ मो. सुहैल उल्ला ने बताया कि 14 अक्तूबर 2025 की दोपहर वह स्थानीय एक होटल पर गया था। वहां पड़ोस का रहने वाला ताज मिल गया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पड़ोस में ही रहने वाले अदनान व राजू को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर पिटाई की। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके गले में रही सोने की चेन भी छीन ली। पीड़ित का कहना है कि घटना की शिकायत तभी कड़ा धाम पुलिस से की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। रविवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.