हरदोई, जून 11 -- टड़ियावां। गांव चौभईयन थोक के अनिल की पत्नी सरस्वती ने सीजेएम चतुर्थ की अदालत में लगाई अर्जी में कहा कि 12 मार्च की दोपहर में बच्चों के आपस में गेंद खेलने को लेकर हुए विवाद में आरोप है कि गांव के अमर सिंह, सुशील, राहुल और विशाल ने उसको गालियां देते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दी। उसने रिपोर्ट लिखाने के पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कई अरदास लगाई। लेकिन पुलिस अनसुनी करती रही। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...