प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- उदयपुर। इलाके के समेरा निवासी नीलम सरोज पत्नी महेश सरोज ने गांव के बृजेश यादव, सुनील, बाल गोविन्द, पंकज, श्यामा, पिंकी, बिट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 25 फरवरी को आरोपियों ने पीड़िता की नाली का पानी रोक दिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.