प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी रवींद्र उर्फ गुड्डू ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट एससी-एसटी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि विरोधी 31 जनवरी को उसके घर के सामने कूड़ा जला रहे थे। विरोध करने पर उसे मारापीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही संजय पांडेय, अनिल कोरी, लवकुश कोरी, सुखराज, बजरंगी, माधुरी और निशा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...