पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम उगनापुर निवासी सुशीला देवी ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पुत्र विनय कुमार की 14 साल पूर्व थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी ममता पुत्री रघुनंदन के साथ शादी हुई थी। वर्ष 2023 में ममता पति को छोड़कर मायके चली गई। उसने पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है 29 सितंबर 2025 को महिला अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश के साथ जबरन घर में घुस आई। विरोध करने पर धमकाना शुरू कर दिया। जेल भिजवा देने की धमकी दी गई। उसी रात महिला ने दो अज्ञात युवकों को बुलाकर उसका गला दबाने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...