कोर्ट के आदेश पर मकान कब्जामुक्त कराकर वादी को दिलाया कब्जा
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने मकान को कब्जामुक्त कराकर वादी पक्ष को कब्जा दिला दिया। चौक कोतवाली क्षेत्र के रंगमहला निवासी खुशीराम वैश्य ने मकान में किरायेदार राधाकृष्ण की बेदखली के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक की कोर्ट में वाद दायर किया था। तत्कालीन एडीएम न्यायिक राशिद अली ने 29 अप्रैल को कब्जा दिलाने का आदेश दिया था, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो सका। इसके बाद खुशीराम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार सदर ऋषि दीक्षित राजस्व टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा दिलाया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सार्वजनिक रास्ते से कब्जा हटाने का एसडीएम का आदेश बरकरार इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ। एसडीएम सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.