कोर्ट के आदेश पर भूमि दखल-दिहानी
देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में भूमि दखल-दिहानी की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में संबंधित भूमि पर वादी पक्ष को विधिवत कब्जा दिलाया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट के सब-जज-1 द्वारा पारित आदेश के आलोक में नगर थाना के कल्याणपुर के दाग संख्या- 22, 27, 47, 52 व 190 स्थित भूमि पर दखल-दिहानी की कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश में भूमि पर गोविंद कहार की एकमात्र पुत्री बिछिया देवी के पुत्र पंचानंद रवानी उर्फ पंचु राम को दखल दिलाने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर जमीन पर दिलाया गया दखल न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस अधिकारी व बल के साथ मौके पर पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.