मुरादाबाद, फरवरी 26 -- मझोला थाना पुलिस ने कटघर के लाजपतनगर निवासी फर्म संचालक श्रेय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर मझोला के बैंक कालोनी निवासी उनकी फर्म के सुपरवाइजर हिमांशु ढल की तहरीर पर लिखा गया है। इसमें धोखाधड़ी कर खाता खुलवाने और उसमें लेनदेन करने का आरोप भी लगाया है। दर्ज रिपोर्ट में मझोला के बैंक कालोनी निवासी हिमांशु ढल ने बताया कि वह साल 2016 से कटघर के रामपुर रोड पर डियर पार्क के पास स्थित श्रेय कुमार द्वारा संचालित क्रिएटिव ब्रास फर्म में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। हिमांशु ढल के अनुसार एक दिन फर्म मालिक श्रेय कुमार ने उनसे कहा कि सेलरी खाते में डालनी है इसलिए अपना बैंक खाता खुलवा लो। इसके बाद श्रेय कुमार ने पीड़ित हिमांशु ढल के नाम से कार्पोरेशन बैंक की एकता द्वार शाखा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.