लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र में फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने, फसल नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम खड़रहिया मजरा लखरावां निवासी शिवलाल पुत्र छेद्दू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी माता रम्या देवी के नाम दर्ज गाटा संख्या 859 व 860 तथा पिता की भूमि को विपक्षी उर्मिला देवी पत्नी जगमोहन ने फर्जी तरीके से बैनामा कर अपने नाम करा लिया। आरोप है कि इस कार्य में जगमोहन, प्रेम शंकर, ओम प्रकाश, जगन्नाथ और मंगरेलाल सहित अन्य लोगों की मिलीभगत रही। शिवलाल का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु के बाद कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराया गया, जिसकी जानकारी उसे काफी समय बाद हुई। उस समय गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही थी, जिससे उसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.