मऊ, मई 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर गांव में रविवार को राजस्व विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पोखरी और सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुल्डोजर चलाया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जबकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामबचन प्रजापति ने पोखरी तथा खाद गड्ढा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग सक्रिय हुआ और रविवार दोपहर कानूनगो राजीव कुमार सिंह तथा लेखपाल विपिन कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बुलडोजर के साथ गांव पहुंची। यह भी पढ़ें- कटेया में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई , चला बुलडोजर राजस्व टीम ने पहले सात घरों को नोटिस जारी किया, जिसके बाद अतिक्रमण हट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.