महोबा, मार्च 13 -- पनवाड़ी,संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवक के साथ मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमीरपुर जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी हरि सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र देवेन्द्र का विवाह मालती निवासी भरवारा थाना पनवाड़ी के साथ हुआ था देवेन्द्र की दो छोटी-छोटी पुत्रियां है तीन माह पूर्व बहू मालती व उसके मामा मनमोहन निवासी मुढारी जबरन अपने साथ ले गए। बहू की बात बेटे से नही कराई गई बेटा जब ससुराल गया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.