कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
उरई, मई 3 -- उरई। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में बीती 13 फरवरी की रात विजय पाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आखिरकार हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी वंदना पाल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।उरई कोतवाली के मोहल्ला बघौरा निवासी वंदना ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि 13/14 फरवरी 2026 की रात जमीनी विवाद के चलते मोहल्ले के ही टिंकू पाल, अंकित पाल, किशुन प्रसाद उर्फ बब्बू, किशुनलाल और शैलेन्द्र पाल ने उसके पति विजय पाल को बुलाया और साजिश के तहत जहर देकर मार दिया गया। इसके बाद उनका शव शमशान घाट में छोड़कर भाग गए। परिजनों का कहना है कि पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें कोर्ट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.