प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के उधवापुर निवासी ब्रजेश कुमार सरोज की पत्नी रेखा देवी ने न्यायालय ने कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पिछले साल 16 जून की रात करीब आठ बजे गांव के ही रमा शंकर गिरि के परिवार के लोग उसकी आबादी की जमीन पर छप्पर रखकर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए घर में घुसकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर रमा शंकर गिरि, शिव शंकर गिरि, हरि गोविंद गिरि, अवगेश गिरि, शिवम् गिरि के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.