उन्नाव, दिसम्बर 29 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के पंडितखेड़ा गांव के रहने वाले उमेश उर्फ नन्हके ने गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी गंगादीन की बेटी लक्ष्मी से प्रेम विवाह किया था। थोड़े दिन बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 20 सितंबर 2025 को उमेश ने फांसी लगा ली थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। भाई राकेश ने मृतक उमेश की पत्नी लक्ष्मी पर मारकर टांगने का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली थी और कोर्ट आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक उमेश का भाई कोर्ट गया और कोर्टआदेश पर मृतक उमेश की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.