हरिद्वार, फरवरी 25 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। रानीपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलिस्ता निवासी गढ़मीरपुर राजपुर ने शिकायत में बताया कि उसका निकाह 2 अक्तूबर 2024 को मो. आसिफ निवासी चंदापुर पनियाला रुड़की के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने सामर्थ्य से बढ़कर खर्च किया था। आरोप है कि निकाह के दूसरे दिन से ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। बात-बात पर गाली-गलौज व मारपीट की जाने लगी। विवाहिता का आरोप है कि सास सहरो, ससुर मुस्तकीम तथा ननद बुशरा और नाजिया भी उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन हालात में सुधार नहीं आया। आरोप है कि पति नशे का आदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.