संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पिटाई से महिला की मौत मामले में आरोपी पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के फरेंदिया के रहने वाले पीड़ित भाई राजनाथ पुत्र राम स्वारथ का आरोप है कि उसकी बहन रंजना की शादी 12 मई 2019 को बलिराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहनबरवा खलीलाबाद के साथ संपंन हई थी। शादी के बाद दोनों के संसर्ग से पुत्र पैदा हुआ जो लगभग 03 वर्ष का है, जिसका नाम वैभव है। शादी के बाद से ही रंजना का पति बलिराम अक्सर अत्यधिक शराब पीकर आता था और रंजना के साथ क्रूरता पूर्वक मार-पीट करता था। उसमें उसकी माता (सास) भी बराबर का सहयोग करती थी। इसी प्रताड़ना के कारण रंजना विगत 06 वर्षों में से करीब 04 वर्ष अपने मायके में ही रहने को विवश थी। आरोप है कि 19 मई 2026 से द...