कोर्ट के आदेश पर पंचायत सचिव व कंप्यूटर ऑपरेटर पर मुकदमा, फर्जी हस्ताक्षर कर 90 हजार रुपये निकालने का आरोप
रायबरेली, जून 18 -- सुलतानपुर, संवाददता। सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगूपुर की प्रधान सरोजा देवी ने पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर फर्जी हस्ताक्षर कर ग्राम निधि से 90 हजार रुपये निकालने तथा विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान सरोजा देवी का आरोप है कि पंचायत सचिव सुनील कुमार तथा कंप्यूटर ऑपरेटर रितिक श्रीवास्तव ने उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर ग्राम निधि के खाते से धनराशि की निकासी की। 24 अप्रैल 2025 को इन्वर्टर व बैटरी के नाम पर 18 हजार रुपये तथा 3 मई 2025 को हैंडपंप रीबोर के नाम पर 72 हजार रुपये निकाले गए। इस प्रकार कुल 90 हजार रुपये का गबन और दुरुपयोग किया गया।प्रधान का कहना है कि इस संबंध में पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर से पूछताछ की तो दोनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.