कोर्ट के आदेश पर नकली सीमेंट की 466 बोरियां नष्ट कराई
बाराबंकी, अप्रैल 7 -- रामनगर। क्षेत्र के दल सराय स्थित एक प्राइवेट गोदाम में नकली सीमेंट डंप होने की शिकायत पर पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर उक्त नकली सीमेंट जो अल्ट्राटेक कंपनी की है, उसे नष्ट कराकर गोदाम खाली कराया गया। बीते दिसंबर 2024 में रानीबाजार-दलसराय के बीच स्थित एक निजी गोदाम में अल्ट्राटेक कंपनी की नकली सीमेंट लगी होने की खबर पर जिले के डीलर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी। कंपनी के लोग तीन दिनों तक गोदाम की रखवाली किए थे कि कहीं नकली सीमेंट निकाल कर गोदाम खाली न कर दिया जाए। चौथे दिन तत्कालीन नायब तहसीलदार ने पुलिस बल लेकर मौके पर पहंुच गोदाम में सीमेंट की जांच की तो भारी मात्रा में सीमेंट व अल्ट्राटेक की खाली बोरी बरामद हुई। मौके पर 466 बोरी सीमेंट उसी गोदाम में सील कर दी गई थी तथा कंपनी के सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.