कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी व मारपीट का मुकदमा
बस्ती, जून 27 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट व धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के डारीडीहा निवासी वंदना चौबे पुत्री रामललित चौबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उनके पिता की सम्पत्ति हड़पने की नीयत से फर्जी आधार कार्ड व प्रपत्र तैयार कराया। इसकी जानकारी होने पर इस संबंध में पूछा तो उनकी बहन को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपिता मुनका उर्फ मुनक्का, चंद्रिका प्रसाद, ऋषि कपूर निवासीगण चोंगारी थाना रुधौली और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.