कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी आकाश पाण्डेय ने कोर्ट के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि तीन वर्ष पूर्व जान पहचान होने के कारण दिनेश राजपूत निवासी मोहम्मदगंज न्यूरिया की टनकपुर वाईपास रोड पर स्थित दुकानों को वह किराए पर लेने के लिए गया था। इसके लिए उसने किराए के रूप में 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर तय किए। इस पर उसने 30 हजार रुपये नगद दे दिए। दुकान स्वामी दिनेश राजपूत ने एग्रीमेंट कराने पर चाबी देने की बात कही। इसके बाद उसने दो अलग अलग बार में 20 हजार रुपये दे दिए। रुपये देने के बाद भी आरोपी ने न तो दुकान की चाबी दी और न ही रुपये वापस किए। 29 दिसंबर 2025 को जब वह उसकी दुकान पर गया और एग्रीमेंट की बात कही तो आरोपी ने उसको गाली गलौज कर धमकाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.