कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पुत्रवधु के परिजन नामजद
बिजनौर, जून 22 -- कोर्ट के आदेश के चलते पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर उसकी पुत्रवधु भाई तथा माता-पिता के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। नगर के मौहल्ला चिरंजीलाल निवासी महेंद्र कुमार वर्मा पुत्र रामगोपाल वर्मा द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका बड़ा पुत्र शोभित वर्मा मैकेनिकल इंजिनियरिंग में बीटेक करने के बाद साल 2019 में उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था तथा 2021 से वहीं पर सीएनसी मैकेनिस्ट के पद पर कार्य कर रहा था। साल 2022 के अंत में बिना दान-दहेज़ के पुत्र शोभित का विवाह अजमेर (राजस्थान) के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के तहत आजाद नगर कोटरा निवासी जगदीश चन्द्र सोनी की पुत्री जया सोनी से हुआ था। विवाह के बाद पुत्रवधू जया पुत्र के पास कनाडा चली गयी तथा वहां पुत्र को जन्म दिया। मुंडन संस्कार और जसटोन के लिए पौत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.