बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के डडवा मिश्र निवासी श्यामधर यादव ने तहरीर देकर बताया है कि 2008 में बस्ती शहर में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आई थी। इसका शाखा कार्यालय मुरलीजोत में स्थापित किया गया। आरोप है कि कंपनी ने अपनी स्कीम के तहत ग्राहकों के पैसों की निवेश कराकर दो गुना करके देने के नाम करोड़ों रुपया जमा करवाया। उन्हें व उनके मित्र कार्यकर्ता ओमप्रकाश, प्रेमसागर, रामबहोर यादव, वशिष्ठमुनि शुक्ला तथा अन्य बहुत से कार्यकर्ताओं व ग्राहकों से निवेदन के नाम पर पैसा जमा करवाकर बाण्ड और रसीद देने लगे। 2014 में संस्थान को बंद करके ग्राहकों का पैसा लेकर आरोपी भाग गए। इसकी भनक तक किसी एजेन्ट या ग्राहक को नहीं लगी। आरोपी 2014 से 2018...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.