कोर्ट के आदेश पर दो पक्षों में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 26 -- दियोरिया कला। कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी विनोद कुमार पुत्र लालाराम ने कोर्ट के आदेश पर दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके भाई बृजेश कुमार की गांव निवासी मालती देवी पत्नी पोथीराम से कहासुनी हो गई थी। 30 मई को मालती देवी, उसकी बेटी दिव्या, पुत्र प्रियांशु ने लाठी डंडे लेकर दरवाजे पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। जिससे वह और उसके माता पिता घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दियोरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की बल्कि उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.