प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा के आधार पर दो और अभ्यर्थी हाईकोर्ट के आदेश पर साक्षात्कार में शामिल होंगे। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार मुख्य परीक्षा का परिणाम चार फरवरी को घोषित किया गया था। हाईकोर्ट में विचाराधीन 15 याचिकाओं से संबंधित याचीकाकर्ताओं का परिणाम घोषित नहीं किया गया था। हाईकोर्ट के 20 मार्च के आदेश पर आयोग ने अनुक्रमांक 0144791 एवं 0127102 के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया है। इन दोनों अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए अलग से सूचना से जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.