हरदोई, अगस्त 4 -- हरपालपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के महितापुर गांव की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने तथा जान से मारने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महितापुर गांव निवासी आरती देवी ने बताया कि उनका विवाह 15 जुलाई 2024 को फर्रुखाबाद के सुंदरपुर निवासी कुलदीप से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति कुलदीप, सास-ससुर अतिरिक्त दहेज में बाइक और भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनके साथ लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पुत्र के जन्म के बाद भी आरोपियों ने जहर देकर मारने का प्रयास किया। 6 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने उनके जेवर और कपड़े छीनकर उन्हें घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि 14 फरवरी 2026...