कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज
हरदोई, मई 16 -- हरपालपुर। ग्राम औरैनी निवासी रामबालक की बेटी रूबी का विवाह 24 जून 2021 को गांव के ही लवकुश से हुआ था। आरोप है कि शादी में मिले दान-दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में फ्रिज, कूलर और बाइक की मांग को लेकर रूबी को प्रताड़ित करने लगे। दो बेटियों के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। छह मार्च की रात करीब 10 बजे पति लवकुश, सास फूलकुमारी, ससुर सियाराम समेत पांच लोगों ने उसे मारपीटा इसके बाद उसके सारे जेवर व कपड़े छीनकर, दोनों बेटियों सहित पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। तो उसने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि न्यायालय आदेश आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.