कौशाम्बी, फरवरी 15 -- कोतवाली क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी श्रवण कुमार कोरी ने बताया कि 13 नवंबर 2025 की सुबह वह दरवाजे पर बैठा था। तभी गंवई रंजिश को लेकर पड़ोसी महेश मौर्य आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे अरविंद मौर्य, दीपू मौर्य, आशुतोष मौर्य, सहयोगी गंगा प्रसाद पांडेय, विनय पांडेय व मिथिलेश पांडेय के साथ मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने पीड़ित को घर में घुसकर पीटा। उसके परिवार वालों से भी अभद्रता की। रायफल लहराते हुए गोली मार देने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.