कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 24 -- बरसेर। कोर्ट के आदेश पर एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक गांव की महिला ने कोर्ट को बताया कि 18 जुलाई की रात को वह अपनी सास के साथ घर पर थी अन्य सदस्य घर पर नहीं थे आरोप है कि तभी अजीम हाथ में तमंचा लेकर घर में घुस आया और पति व जेठ के बारे में पूछते हुए छेड़छाड़ की साथ ही जमीन पर गिराकर तमंचा से धमकाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। सास ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। तभी उसके पति आ गये इतने में वह धमकी देते हुए भाग गया। महिला का आरोप है कि 19 जुलाई को वह सिरौली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी लेकिन पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर भगा दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। थक हार कर महिला ने कोर्ट की शरण ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.