बस्ती, अप्रैल 18 -- कप्तानगंज। कप्तानगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर युवक को अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर पेड़ में लटकाने के मामले में केस दर्ज किया है। परिवार के लोगों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि हत्या कर पेड़ में शव को लटकाया गया था। हालांकि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। घटना 27 जनवरी की है। बताया जाता है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रतासी गांव निवासी शिवा जो सुबह से घर से लापता था। हाईवे के किनारे पिकौरा सानी स्थित बाग में उसका शव पेड़ से लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। यह भी पढ़ें- दो दिन पूर्व गायब युवक का पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी लेकिन परिजनों को आशंका थी कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ में लटकाया...