सुल्तानपुर, मई 25 -- कादीपुर, संवाददाता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कादीपुर की कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तेरह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के सरैया कमौरा निवासी रीनू देवी पत्नी पंकज वर्मा का आरोप है कि 4 अप्रैल 2026 को उनके पति पंकज वर्मा खेत से घर लौट रहे थे, उसी समय रास्ते में विपक्षीगण एकजुट होकर उन्हें जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार एवं डंडे से उन पर हमलावर हो गए। वह जान बचाकर के अपने घर में घुस गए। विपक्षी घर में घुस कर उन्हें मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी रीनू देवी का बाल खींचकर जमीन पर गिरा दिए और मारने पीटने लगे तथा उनके कपड़े फाड़ दिए। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में छह नामजद व कई अज्ञात पर केस उनके कान की बाली, कील और मंगलसूत्र एवं पांच हजार रुपए ले लिए और मार कर दांत तोड़...