पीलीभीत, फरवरी 26 -- बीसलपुर। लाठी से हमलाकर महिला का हाथ तोड़ने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी ललिता देवी पत्नी राधारमन ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि गांव के कुछ लोग निकास को लेकर रंजिश मानते हैं। इसी बात को लेकर दिनांक तीन दिसंबर को लाठी डंडे लेकर आए और उसके पति को गालियां दीं। विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास किया। इसमें उसका हाथ टूट गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सूर्यकांत, भारत भूषण व जयदेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.