कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सीतापुर, जून 17 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात इलाके में पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस तीन माह बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक बीते सात मार्च को उन्होंने सियाराम, विष्णु, पुतानी, रामदेवी और रेशमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने क बाद आरोपी उसपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे थे। आरोप है कि बात न मानने पर पांचों आरोपी 12 मार्च को धमकाते हुए उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बीच बचाव करने पहुंची उसकी सास की भी आरेापियों ने पिटाई कर दी। पीड़िता का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.