फतेहपुर, अगस्त 31 -- कोर्ट के आदेश पर तीन भाइयों पर मुकदमा खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव की शिक्षिका ने युवक पर लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 17 मार्च को स्कूल जाते समय खागा थाना क्षेत्र के पुरईन गांव निवासी रामू ने बाइक से स्कूल छोड़ने की बात कहकर उसे उसमापुर गांव ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। विरोध पर रामू के भाइयों संजय और श्यामू ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...