प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के सरियांवा गांव निवासी महमूद अली ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 22 नवम्बर 2025 की रात करीब नौ बजे अपने घर के अहाते में बेटे तनवीर, शोहराब के साथ बैठकर आग ताप रहा था। तभी गांव के कुछ लोग रंजिश को लाठी-डंडा हॉकी लेकर पहुंचे गालियां देते हुए तनवीर, शोहराब पर हमला कर दिया। लहूलुहान दोनों बेटे घर में भागे तो उन्होंने घर के भीतर घुसकर मारपीट की। महिलाओं को भी मारा पीटा। आरोपियों ने फायर किया जो तनवीर शोहराब को न लगकर उनके साथ आए फुरकान को लगी और उसकी अहाते में उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस को नामजद तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मो. साहिल, मो. तौकीर, मो.तारिक, मो. अख्तर, मो. आफताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.