संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोर्ट के आदेश पर जमीन बैनामे में धोखाधड़ी करके 60.55 लाख रुपये हड़प लेने और कब्जा नहीं देने के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया। कब्जा में व्यवधान तो है ही, साथ में पीड़ित बैंक के लोन का बोझ भी झेल रहा है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित कमल किशोर जायसवाल पुत्र मेवालाल जायसवाल निवासी मोहरीपुर बाजार, तहसील सदर, जिला-गोरखपुर का आरोप है कि वह खलीलाबाद के निकट जनपद-संतकबीर नगर में जमीन लेना चाहते थे। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात यशेन्दु शर्मा निवासी धायपोखर थाना-महुली से हुई। उन्होंने बताया कि हमारी एक टीम है। जिसमें दिनेश सिंह निवासी भुजौली चड़राव थाना-सहजनवा, गोरखपुर, राम प्रकाश निवासी काली कोदवट थाना-महुली, रणधीर कुमार उर्फ सो...