कानपुर, अप्रैल 19 -- मूसानगर। मूसानगर थाना क्षेत्र के गढ़ गांव के मंदिर से उखाड़कर फेंकी गई शिव लिंग छह माह बाद अदालत के आदेश पर रविवार को फिर से मंदिर में पहुंच गई। इस मूर्ति को उखाड़कर वही के रहने वाले एक युवक ने कुंए में फेंक दिया था। आरोपित के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने शिवलिंग को कुएं से निकलवाकर मालखाने में रखा था। गढ़ मूसानगर के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित शिवलिंग 5 अक्टूबर 2025 की रात में मंदिर से गायब हो गई थी। मामले में दूसरे दिन पूजा करने पहुंचे पुजारी राम कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिवलिंग उखाड़कर गायब करने का आरोप लगा मूसानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- मंदिर के सामने कूड़े के ढेर इसके बाद पुलिस ने छानबीन करने के बाद वहीं के रहने वाले अंशु तिवारी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मंदिर के पास स्थित कुंए...